फरीदाबाद क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने सूर्य विहार पार्ट-3 में अवैध शराब बेचने वाली एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 334 पव्वा देसी शराब बरामद की है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घर के बाहर शराब बेचने की सूचना पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को रात के समय क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सूर्य विहार पार्ट-3 में एक महिला अपने घर के बाहर अवैध रूप से देसी शराब बेच रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने महिला को पकड़ लिया और उसके पास रखी शराब की जांच की। 334 पव्वा देसी शराब मिली तलाशी के दौरान महिला के पास से 334 पव्वा देसी शराब बरामद हुई। महिला शराब बेचने का कोई लाइसेंस या परमिट पुलिस को नहीं दिखा सकी। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली। इस मामले में थाना पल्ला में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले भी दर्ज हैं चार मामले पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला अलग-अलग ठेकों से देसी शराब लाकर अपने घर के बाहर बेचती थी। पुलिस के मुताबिक, महिला के खिलाफ पहले भी शराब से जुड़े चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


