नोएडा में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गार्ड इंजेक्शन में दवा भरते हुए दिख रहा है। उसके बगल से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ भी है। लेकिन उनमें से किसी ने न तो इसे रोका और न ही खुद इंजेक्शन में दवा भरी। ये वीडियो नोएडा के सेक्टर-39 जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। पहले जानते है क्या वीडियो ये वीडियो 38 सेकेंड का है। जिसमें एक गार्ड कुर्सी पर बैठा है। उसके सामने मेज पर करीब 15 से 20 इंजेक्शन और बगल में इतनी ही सिरिंज रखी है। गार्ड एक एक करके सिरिंज में इंजेक्शन की दवा भर रहा है। कितनी भरनी है ये नहीं पता बस एक के बाद भरता जा रहा है। उसके पास से पैरामेडिकल स्टॉफ भी है। मरीज को हो सकती है दिक्कत ऐसे में अगर किसी को गलत इंजेक्शन या क्वांटिटी से ज्यादा दवा लग जाए तो कभी भी मरीज को दिक्कत या जान भी जा सकती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों ने मामले में एक्शन लेने की बात कही है। पहले भी आए मामले बता दे नोएडा का जिला अस्पताल आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे है। हाल ही में एक बच्ची छत से गिर गई उसे इलाज मिलने में देरी होने पर हंगामा हुआ। इससे पहले इमरजेंसी में एक दंपति को इलाज नहीं मिलने के बाद उनको वापस जाना पड़ा था। इस वीडियो के आने के बाद लोगों गुस्सा है।


