औरंगाबाद में कैटरर्स पर चाकू से हमला:काम ढूंढने दलित बस्ती में गया था; कहा- मजदूरी बाकि होने पर मिली थी धमकी

औरंगाबाद में कैटरर्स पर चाकू से हमला:काम ढूंढने दलित बस्ती में गया था; कहा- मजदूरी बाकि होने पर मिली थी धमकी

औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ शहीद मोहल्ले में आज बदमाश ने एक कैटरर्स पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान उसी मोहल्ले के 40 साल के सूरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है, हालांकि लगातार निगरानी में रखा गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह मांगलिक काम में कैटरिंग का काम करता है। शुक्रवार को उसकी एक बुकिंग रतनुआ गांव में थी। उसी सिलसिले में वह घर से निकलकर दलित बस्ती की ओर मजदूर की तलाश में गया था। इसी दौरान वह अपने मामा से फोन पर बातचीत कर रहा था, तभी अचानक गमछे से मुंह ढके एक युवक ने उस पर हमला कर दिया और चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। चेहरा ढका होने के कारण नहीं हो सकी हमलावर की पहचान सूरज ने बताया कि हमलावर का चेहरा ढका हुआ था, जिससे वह उसकी पहचान नहीं कर सका। हालांकि उसने आशंका जताई है कि इस हमले के पीछे किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उसने बताया कि हाल के दिनों में कुछ मजदूरों की मजदूरी बाकी थी, जिसे लेकर उसे धमकी भी दी जा रही थी। ऐसे में संदेह उन्हीं लोगों पर जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घायल का बयान दर्ज करने के लिए दारोगा को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी और हमलावर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ शहीद मोहल्ले में आज बदमाश ने एक कैटरर्स पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान उसी मोहल्ले के 40 साल के सूरज कुमार के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है, हालांकि लगातार निगरानी में रखा गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह मांगलिक काम में कैटरिंग का काम करता है। शुक्रवार को उसकी एक बुकिंग रतनुआ गांव में थी। उसी सिलसिले में वह घर से निकलकर दलित बस्ती की ओर मजदूर की तलाश में गया था। इसी दौरान वह अपने मामा से फोन पर बातचीत कर रहा था, तभी अचानक गमछे से मुंह ढके एक युवक ने उस पर हमला कर दिया और चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। चेहरा ढका होने के कारण नहीं हो सकी हमलावर की पहचान सूरज ने बताया कि हमलावर का चेहरा ढका हुआ था, जिससे वह उसकी पहचान नहीं कर सका। हालांकि उसने आशंका जताई है कि इस हमले के पीछे किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है। उसने बताया कि हाल के दिनों में कुछ मजदूरों की मजदूरी बाकी थी, जिसे लेकर उसे धमकी भी दी जा रही थी। ऐसे में संदेह उन्हीं लोगों पर जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि घायल का बयान दर्ज करने के लिए दारोगा को सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी और हमलावर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *