Asian Wrestling Championship: नितेश गोल्ड से चूके, सिल्वर से किया संतोष, Sachin और Prince ने जीता कांस्य

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में 2026 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में देश की पदक संख्या में एक रजत और दो कांस्य पदक जोड़े।
नितेश ने 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता जबकि सचिन सहरावत (67 किग्रा, ग्रीको रोमन) और प्रिंस (82 किग्रा, ग्रीको रोमन) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
बुधवार को तीन पदक जीतने के साथ ही भारत के पास दो रजत और तीन कांस्य पदक हो गए। दो महिला पहलवानों ने भी कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जगह बनाई।
बुधवार को सभी की निगाहें नितेश पर थी। 23 साल के नितेश का मुकाबला मौजूदा चैंपियन मोहम्मदहादी सारावी से था और वह वैसा जादू नहीं दिखा सके जिससे वह फाइनल में पहुंचे थे और फाइनल मुकाबले में 1-7 से हार गए।
इससे पहले सचिन ने दूसरे राउंड में 3-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के अब्दुमालिक अमीनोव को 6-5 से हराकर पदक जीता।
इसके बाद प्रिंस ने दिन का दूसरा कांस्य पदक भारत की झोली में डाला जब उन्होंने 82 किग्रा वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के दीदार अमनजारोव पर 10-1 से जबरदस्त जीत दर्ज की।
महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में हंसिका लांबा (55 किग्रा) और नेहा (59 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।
हंसिका को गत रजत पदक विजेता चीन की युक्सुआन ली ने 11-1 से हराया। वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में अरुके कादिरबेक काइजी के खिलाफ उतरेंगी।
नेहा को पूर्व एशियाई चैंपियन मेंग्यू जी ने 12-5 से हराया। वह अब कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू से भिड़ेंगी।
नीलम के पास भी कांस्य पदक जीतने का मौका हो सकता है क्योंकि उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में रेपेचेज दौर में जगह बनाई है। 

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने बुधवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में 2026 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में देश की पदक संख्या में एक रजत और दो कांस्य पदक जोड़े।
नितेश ने 97 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता जबकि सचिन सहरावत (67 किग्रा, ग्रीको रोमन) और प्रिंस (82 किग्रा, ग्रीको रोमन) ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
बुधवार को तीन पदक जीतने के साथ ही भारत के पास दो रजत और तीन कांस्य पदक हो गए।

दो महिला पहलवानों ने भी कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में जगह बनाई।
बुधवार को सभी की निगाहें नितेश पर थी। 23 साल के नितेश का मुकाबला मौजूदा चैंपियन मोहम्मदहादी सारावी से था और वह वैसा जादू नहीं दिखा सके जिससे वह फाइनल में पहुंचे थे और फाइनल मुकाबले में 1-7 से हार गए।
इससे पहले सचिन ने दूसरे राउंड में 3-5 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कांस्य पदक के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के अब्दुमालिक अमीनोव को 6-5 से हराकर पदक जीता।
इसके बाद प्रिंस ने दिन का दूसरा कांस्य पदक भारत की झोली में डाला जब उन्होंने 82 किग्रा वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के दीदार अमनजारोव पर 10-1 से जबरदस्त जीत दर्ज की।
महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में हंसिका लांबा (55 किग्रा) और नेहा (59 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल हारने के बाद कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।

हंसिका को गत रजत पदक विजेता चीन की युक्सुआन ली ने 11-1 से हराया। वह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में अरुके कादिरबेक काइजी के खिलाफ उतरेंगी।
नेहा को पूर्व एशियाई चैंपियन मेंग्यू जी ने 12-5 से हराया। वह अब कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखू से भिड़ेंगी।
नीलम के पास भी कांस्य पदक जीतने का मौका हो सकता है क्योंकि उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में रेपेचेज दौर में जगह बनाई है।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *