AparnaYadav Husband Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गईं। वह एयरपोर्ट से सीधे अपने घर के लिए रवाना हुई हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रतीक यादव का शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद घर ले जाया जा रहा है। इस दुखद खबर से पूरे परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है।
अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं, अंतिम विदाई की तैयारी
प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव बुधवार दोपहर लखनऊ पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अपर्णा यादव की फ्लाइट करीब 1:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अपर्णा यादव पोस्टमॉर्टम हाउस जाने के बजाय सीधे अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गई। इस दौरान उनके चेहरे पर शोक की लहर साफ देखी जा सकती थी।
खबर अपडेट हो रही है


