बहराइच में अंबेडकर जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री यासर शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर पार्क पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सपा के जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका संचालन महामंत्री सुनील निषाद ने किया। गोष्ठी के दौरान पूर्व मंत्री यासर शाह और जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने उपस्थित लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने लंबे संघर्षों के बाद जो संविधान दिया, वह शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के लिए संजीवनी का काम रहा है। यासर शाह ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘पीडीए प्रहरी’ संविधान की सुरक्षा के लिए विघटनकारी ताकतों के सामने डटकर खड़े हैं। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने जोर देकर कहा कि बाबा साहब के संविधान ने करोड़ों लोगों को गुलामी से छुटकारा दिलाकर शोषित और पीड़ित समाज को स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया है। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, राकेश सोनकर, पेसकार राव, अफशाल शानू, नंदेश्वर नंद यादव, देवीदयाल यादव, राहुल गौतम, नदीमुल हक़, अरुण यादव, शैलेश सिंह शैलू, मंयंक मिश्र, सत्यम बाजपेयी, गौरव यादव, रितेश सावन, सुनील यादव, मंगन श्रीवास्तव, मोo जुनेद, कृपाराम यादव, विजय सेन अनूप कुमार, अभिषेक राव समीर राव, आशीष गौतम, भोला कमल, अलोक गौतम, सुमन शर्मा, अयोध्या सोनी, मुना रायनी सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


