गेवरा खदान में कोयला चोरी का आरोप:युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, ठेका रद्द करने और FIR की मांग

गेवरा खदान में कोयला चोरी का आरोप:युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन, ठेका रद्द करने और FIR की मांग

भारतीय युवा कांग्रेस (शहर और ग्रामीण) ने एसईसीएल की गेवरा ओपन कोल परियोजना में कोयला चोरी का आरोप लगाया है। संगठन ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज करने, ठेका रद्द करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष राकेश पंकज और विकास सिंह की ओर से 13 अप्रैल 2024 को दिए गए ज्ञापन में आरोप है कि खदान के भठोरा फेस के अंदर से लोडर के माध्यम से कोयला निकालकर ऊपर मैदान में खाली किया गया। इसके लिए खदान से मैदान तक एक रास्ता भी बनाया गया था। बाद में इस कोयले को दिनदहाड़े ट्रैक्टरों में भरकर अज्ञात व्यक्ति ले गए। घटना के समय पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान मौके पर मौजूद थे। इससे मिलीभगत की आशंका गहरा गई है। संगठन ने इसे एक संगठित अवैध गतिविधि और गोरखधंधा करार दिया है। पांच सूत्रीय मांगें रखी गईं ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इनमें पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करना, भठोरा फेस में हुई कोयला चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराना, संलिप्त सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों और बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करना शामिल है। ठेका रद्द करने की मांग इसके अलावा पीएनसी इंफ्राटेक का ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है। युवा कांग्रेस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनता का विश्वास बना रहेगा। आंदोलन की दी चेतावनी ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक गेवरा एरिया, पुलिस अधीक्षक कोरबा और अनुविभागीय अधिकारी कोरबा को भी भेजी गई है। प्रशासन ने ज्ञापन मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *