Dhurandhar 2 OTT Release: एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है और विदेशों में दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आई है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म का एक्सटेंटेड ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन 14 मई, 2026 से इंटरनेशनल लेवल पर स्ट्रीम होगा। इस खबर से रणवीर सिंह के फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ओटीटी वर्जन में कई ऐसे सीन्स शामिल हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे।
फिल्म के ‘अनदेखा’ वर्जन में क्या-क्या है शामिल
फिल्म का नेटफ्लिक्स वर्जन 3 घंटे 52 मिनट का है, जो सिनेमाघरों में दिखाए गए वर्जन से तीन मिनट लंबा है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की लम्बाई 3 घंटे 49 मिनट 6 सेकंड का था। इस लंबे वर्जन को फिल्म की ज्यादा असली और पूरी कहानी दिखाने वाला बताया जा रहा है।
हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन एक्स्ट्रा 3 मिनट की फुटेज में क्या-क्या शामिल है, माना जा रहा है कि फिल्म के इस 3 मिनट लंबे वर्जन में फिल्म के दमदार एक्शन और इमोशनल सीन को और बेहतर तरीके से दिखाया जाएगा। फिल्म 4K में डॉल्बी 5.1 ऑडियो सपोर्ट के साथ स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी इसमें एचडीआर, डॉल्बी विज़न या डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।


