पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी ₹3 महंगी:भोपाल में 1kg गैस के रेट 93.75 रुपए; इंदौर-उज्जैन में भी रेट बढ़े

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी ₹3 महंगी:भोपाल में 1kg गैस के रेट 93.75 रुपए; इंदौर-उज्जैन में भी रेट बढ़े

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) भी महंगी हो गई है। मध्य प्रदेश में शनिवार रात 3 रुपए प्रतिकिलो तक रेट बढ़े हैं। भोपाल में 1 किलो गैस के रेट अब 93.75 रुपए हो गए हैं। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी रेट बढ़े हैं। यहां कीमतें 97 रुपए के पार है। नई किमतें आज से लागू होगी। मध्य प्रदेश में 3 गैस एजेंसी- थिंक, गेल और अवंतिका सीएनजी की सप्लाई करती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा समेत आसपास के जिलों में थिंक कंपनी गैस की सप्लाई करती है, जबकि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में अवंतिका की सप्लाई है। गेल कंपनी की भी कई जिलों में सप्लाई है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दो महीने के अंदर यह दूसरी बार कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले करीब 2 रुपए बढ़े थे। इस तरह दो महीने में सीएनजी 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। सीएनजी पंप की देखिए तस्वीरें… भोपाल के 25 पंपों पर सीएनजी
राजधानी में कुल 152 पेट्रोल पंप है। इनमें से 12 पंप ऐसे हैं। जहां सीएनजी गैस भी मिलती है। वहीं, थिंक गैस के मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़ रोड समेत कई जगहों पर भी कुल 25 स्टेशन है। यहां पर रेट बढ़े हैं। 50% तक बढ़ी CNG गाड़ियों की बिक्री
पिछले तीन साल में भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 50% तक बढ़ी है। शोरूम से हर रोज सीएनजी बेस्ड 10 से 15 गाड़ियां बिक रही है। इसकी मुख्य वजह पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी से एवरेज ज्यादा मिलना है। वहीं, सीएनजी के रेट भी कम है। पेट्रोल-डीजल के रेट भी 3 रुपए तक बढ़े
दो दिन पहले ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। अब इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं, भोपाल में पेट्रोल का रेट 106.68 रुपए से बढ़कर 109.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल 91.87 रुपए की जगह 94.88 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह उज्जैन में पेट्रोल 110.16 रुपए और डीजल 95.34 रुपए, जबलपुर में पेट्रोल 110.10 रुपए और डीजल 95.28 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
ग्वालियर में पेट्रोल 110.02 रुपए और डीजल 95.19 रुपए प्रति लीटर है। इधर, प्रदेश में दूध के रेट भी बढ़ गए हैं। हाल ही में सांची, अमूल और मदर डेयरी ने पैक्ड दूध के रेट 2 रुपए प्रतिकिलो तक बढ़ा दिए थे। ये खबर भी पढ़िए… MP में उत्तर प्रदेश से ₹14 पेट्रोल, डीजल 5 रुपए महंगा ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। 15 मई से नई कीमतें लागू हो गई। मध्य प्रदेश में यह कीमतें 3.50 रुपए तक बढ़ी है। पांढुर्णा-मंडला में पेट्रोल सबसे महंगा है। रेट 111.29 रुपए प्रति लीटर तक है। वहीं, मैहर, अलीराजपुर और अनूपपुर में डीजल 96.50 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। एमपी में पिछले 5 साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं। 9 महीने पहले लोकसभा में प्रस्तुत रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई थी। अब फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई है। पढ़े पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *