आखिर क्यों मधु चोपड़ा को परिणीति-राघव की तस्वीरें डिलीट करने की मिली थी सलाह! जानें ऐसा क्यों

आखिर क्यों मधु चोपड़ा को परिणीति-राघव की तस्वीरें डिलीट करने की मिली थी सलाह! जानें ऐसा क्यों

Priyanka Chopra Mom Madhu Delete Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी साल 2023 की सबसे फेमस सेलिब्रिटी शादियों में शामिल रही थी। बता दें, राजस्थान के उदयपुर स्थित आलीशान लीला पैलेस में हुई इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में रहे। अब इस शादी को करवाने वाले सिंगर और वैदिक पुजारी अंकित बत्रा ने समारोह से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।

शादी की रस्मों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंकित बत्रा ने बताया कि शादी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी थी। उनके अनुसार, शादी की रस्मों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए वेन्यू को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया था। किसी भी मेहमान को बिना अनुमति फोटो या वीडियो लेने की छूट नहीं थी। साथ ही, उन्होंने बताया कि सुरक्षा इतनी सख्त थी कि मधु चोपड़ा से भी उनके फोन में मौजूद कुछ फोटोज हटाने के लिए कहा गया था। अंकित ने ये भी कहा कि पूरे आयोजन के दौरान सभी मेहमानों ने नियमों का सम्मान किया और शादी की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग दिया।

समारोह की प्राइवेट फोटोज बाहर न जाएं

अंकित बत्रा के मुताबिक, शादी का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण था। बारात में संगीत, डांस और जश्न का माहौल देखने को मिला। तो वहीं दूसरी तरफ, सुरक्षा टीम हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थी ताकि समारोह की प्राइवेट फोटोज बाहर न जाएं।

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इस शाही समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों लगातार सुर्खियों में बने रहे। दरअसल, साल 2025 में 19 अक्टूबर को कपल ने अपने बेटे नीर का वेलकम किया, जिसकी खबर ने फैंस को काफी खुश कर दिया था। बता दें, 24 अप्रैल को राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया। जिससे सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *