लखीसराय में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट:अफवाह और सोशल मीडिया पोस्ट पर रहेगी कड़ी नजर, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

लखीसराय में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट:अफवाह और सोशल मीडिया पोस्ट पर रहेगी कड़ी नजर, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

लखीसराय में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (डीएम) ने की। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व के अवसर पर संभावित समस्याओं, संवेदनशील स्थलों और अप्रिय घटनाओं की आशंका को लेकर सुझाव और फीडबैक लिया गया। विशेष निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया
सदस्यों ने बताया कि लखीसराय जिला हमेशा से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है, और यहां धार्मिक स्थलों को लेकर कभी कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया है। शांति समिति गठित करने का निर्देश दिया
उप विकास आयुक्त ने पंचायत स्तर पर बुजुर्गों, युवाओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों को शामिल कर शांति समिति गठित करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी ऐसी बैठकें आयोजित करने की बात कही गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। लखीसराय में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (डीएम) ने की। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व के अवसर पर संभावित समस्याओं, संवेदनशील स्थलों और अप्रिय घटनाओं की आशंका को लेकर सुझाव और फीडबैक लिया गया। विशेष निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया
सदस्यों ने बताया कि लखीसराय जिला हमेशा से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है, और यहां धार्मिक स्थलों को लेकर कभी कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया है। शांति समिति गठित करने का निर्देश दिया
उप विकास आयुक्त ने पंचायत स्तर पर बुजुर्गों, युवाओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों को शामिल कर शांति समिति गठित करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर भी ऐसी बैठकें आयोजित करने की बात कही गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने, नियमित गश्ती बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *