ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारी टक्कर;घायल:परिजन ने सदर अस्पताल में स्कॉर्पियो घेरी, पुलिस से हुई नोकझोंक

ADM की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कंपाउंडर को मारी टक्कर;घायल:परिजन ने सदर अस्पताल में स्कॉर्पियो घेरी, पुलिस से हुई नोकझोंक

जमुई में शुक्रवार रात ADM की स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार प्राइवेट कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मलयपुर बाईपास की है। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी मिश्री यादव के बेटे वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ADM के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने घायल वीरेंद्र कुमार को उसी स्कॉर्पियो से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर आरसी प्रसाद ने तत्काल इलाज शुरू किया। पैर में फ्रैक्चर और अन्य चोटों को देखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह को भी सदर अस्पताल बुलाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो को थाना ले जाने पर किए विरोध घायल के परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां खड़ी ADM की स्कॉर्पियो को घेर लिया और घटना को लेकर आक्रोश जताने लगे। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। ग्रामीण स्कॉर्पियो को थाना ले जाने का विरोध कर रहे थे। बाद में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने के बाद वाहन को थाना ले जाया गया। बता दें कि आज शानिवार 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चकाई पहुंचकर एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में ADM शुक्रवार रात कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई से अपने घर मटिया जा रहे वीरेंद्र कुमार की बाइक से मलयपुर बाईपास में स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। जमुई में शुक्रवार रात ADM की स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार प्राइवेट कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मलयपुर बाईपास की है। घायल की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी मिश्री यादव के बेटे वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ADM के निर्देश पर सुरक्षा कर्मियों ने घायल वीरेंद्र कुमार को उसी स्कॉर्पियो से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर आरसी प्रसाद ने तत्काल इलाज शुरू किया। पैर में फ्रैक्चर और अन्य चोटों को देखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह को भी सदर अस्पताल बुलाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो को थाना ले जाने पर किए विरोध घायल के परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां खड़ी ADM की स्कॉर्पियो को घेर लिया और घटना को लेकर आक्रोश जताने लगे। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। ग्रामीण स्कॉर्पियो को थाना ले जाने का विरोध कर रहे थे। बाद में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिए जाने के बाद वाहन को थाना ले जाया गया। बता दें कि आज शानिवार 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चकाई पहुंचकर एथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में ADM शुक्रवार रात कार्यक्रम स्थल से लौट रहे थे। इसी दौरान जमुई से अपने घर मटिया जा रहे वीरेंद्र कुमार की बाइक से मलयपुर बाईपास में स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *