एडीजी एनसीसी यूपी मेजर जनरल गौरव गौतम ने भरा जोश:सेना के कार्यमक्रम में राष्ट्र प्रथम की भावना एनसीसी कैडेट्स में जगाई

एडीजी एनसीसी यूपी मेजर जनरल गौरव गौतम ने भरा जोश:सेना के कार्यमक्रम में राष्ट्र प्रथम की भावना एनसीसी कैडेट्स में जगाई

भारतीय सेना की उत्तरी कमान एवं मध्य कमान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026” के क्रम में एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के एडीजी मेजर जनरल गौरव गौतम वीएसएम का प्रयागराज आगमन हुआ।
अपने सैन्य दायित्वों के निर्वहन के उपरांत उन्होंने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद सत्र में सहभागिता कर युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया। राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी इस मौके पर मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है, जहां अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का सृजन होता है।
उन्होंने कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहते हुए एनसीसी से अर्जित मूल्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, अनुशासन, उच्च शिक्षा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता को सफलता का आधार बताते हुए कैडेट्स को उत्कृष्ट एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
12 बटालियनों के कमान अधिकारियों से मिले संवाद सत्र के उपरांत उन्होंने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज का विस्तृत निरीक्षण किया, जिसमें अधीनस्थ 12 बटालियनों के कमान अधिकारी एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया कि टीमवर्क, नवाचार एवं कठोर प्रशिक्षण के माध्यम से एनसीसी उत्तर प्रदेश निदेशालय को देश का सर्वश्रेष्ठ निदेशालय बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने एनसीसी प्रयागराज के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कांदिल एवं अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर उपेंद्र सिंह कांदिल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे संवाद सत्र युवाओं में “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक रूप से सक्षम बनाते हैं, जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *