अलवर. भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 19 अप्रेल को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। भगवान परशुराम के जन्म दिवस पर दो दिवसीय 18 अप्रेल से प्रांरभ होंगे। अलवर जिला ब्राह्मण सभा के परशुराम जयंती के संयोजक डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन 18 अप्रेल को दिल्ली दरवाजा मंदिर पर सुबह 7 बजे झंडारोहण , 8 बजे रामचरितमानस पाठ प्रारम्भ ,वैदिक ब्राह्मण संघ की ओर से किए जाएंगे । इसी दिन ब्राह्मण छात्रावास में सुबह 10 बजे परशुराम कला मंदिर समिति की ओर से चित्रकला एवं भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम 6 बजे नंगली सर्किल पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण मत्स्य उद्योग संघ वारा 1100 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम 8 बजे ब्राह्मण छात्रावास मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन होगा समारोह के दूसरे दिन 19 अप्रेल को दिल्ली दरवाजा मंदिर पर रामचरित मानस पाठ समापन , भगवान परशुराम का अभिषेक होगा , हवन , कन्या पूजन ,वैदिक ब्राह्मण संघ की ओर से कराया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे महिला संगीत एवं मेंहदी प्रतियोगिता होगी। इसी दिन शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा में बैण्ड बाजा, ताशापार्टी, विभिन्न झांकियां, तोरण द्वार ,इस्कॉन भजन मंडली , वेदपाठी छात्रों का दल , शिव तांडव नृत्य , भगवान परशुराम जी की चाँदी की मूर्ति के दिव्य दर्शन आदि विशेष आकर्षण शामिल होंगे।
रास्ते में त्रिपोलिया सहित सभी मंदिरों में आरती की जाएगी तथा होप सर्कस , मन्नी के बड़ पर सर्व समाज की ओर से महा आरती की जाएगी। शोभायात्रा को वनमंत्री संजय शर्मा एवं रेणागिरी महंत , अयोध्याधाम महंत व त्रिपोलिया शिव मंदिर महंत दिल्ली दरवाजा मंदिर पर भगवान परशुराम जी का पूजन कर रवाना करेंगे।
भवानी तोप सर्किल सरस पार्लर पर में विप्र फाउंडेशन की मिटिंग का आयोजन जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अक्षय तृतीया19 अप्रेल को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सुबह 7 बजे मिनी सचिवालय के सामने स्थित गौशाला में गौ सवामणी व गौ पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसी दिन शाम 5•15 पर शोभायात्रा में परशुराम भवन से सम्मलित होने का रहेगा।


