ACS सुमिता मिश्रा का पंचकूला अस्पताल में औचक निरीक्षण:डस्टबिन ओवरफ्लो और गंदे मिले दिव्यांग टॉयलेट, खाली सीटें देख पूछा—12:30 बजे ही लंच टाइम

ACS सुमिता मिश्रा का पंचकूला अस्पताल में औचक निरीक्षण:डस्टबिन ओवरफ्लो और गंदे मिले दिव्यांग टॉयलेट, खाली सीटें देख पूछा—12:30 बजे ही लंच टाइम

स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने गुरुवार को पंचकूला के रायपुर रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार देखकर ACS का गुस्सा फूट पड़ा। जगह-जगह कचरे से ओवरफ्लो होते डस्टबिन, धूल फांकता बंद दिव्यांग टॉयलेट और ड्यूटी टाइम पर गायब स्टाफ को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की जमकर क्लास लगाई। SMO की सफाई पर ACS का करारा जवाब अस्पताल परिसर में डस्टबिन ओवरफ्लो देखकर ACS ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से पूछा कि यह रोज साफ क्यों नहीं होते? इस पर अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉक्टर संजीव गोयल ने सफाई देते हुए कहा, “मैं पिछले 10 दिन से छुट्टी पर था और आज ही ड्यूटी पर आया हूं।” SMO की इस दलील पर ACS ने तुरंत टोका और सख्त लहजे में कहा— “यह हालात 10 दिन में नहीं बने हैं। यह सफाई व्यवस्था अपने आप में इंफेक्शन और बीमारियों का एक बड़ा सोर्स बन चुकी है।” इसके बाद जब ACS दिव्यांग टॉयलेट की जांच करने पहुंचीं तो वह बंद और खस्ताहाल मिला। उन्होंने फटकार लगाते हुए पूछा, “क्या आपने इसे कभी खोलकर देखा है? इसकी हालत देखी है आपने?” अब जानिए, किन खामियों पर लगाई फटकार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *