जितेंद्र हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार:झज्जर के डीघल गांव में घर के बाहर कमरे में गोली मारकर की गई थी हत्या

जितेंद्र हत्याकांड में छठा आरोपी गिरफ्तार:झज्जर के डीघल गांव में घर के बाहर कमरे में गोली मारकर की गई थी हत्या

झज्जर के गांव डीघल में हुए जितेंद्र हत्याकांड में झज्जर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव धांधलान निवासी अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अब तक एक नाबालिग सहित कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। झज्जर पुलिस उपायुक्त धारणा यादव के दिशा-निर्देशन में गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में डीघल चौकी पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए अरविंद को गिरफ्तार किया। घर के बाहर कमरे में मारी थी गोली पुलिस के अनुसार, डीघल निवासी सोमबीर ने शिकायत में बताया था कि 2 और 3 जून 2026 की मध्यरात्रि को उसके बड़े भाई जितेंद्र की घर के बाहर बने कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिकायत में हत्या के पीछे पहले हुई साहिल उर्फ सोनू की हत्या से जुड़ी रंजिश और बदले की भावना होने की बात कही गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। रिमांड में पूछताछ करेगी पुलिस डीघल चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अश्विंदर सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अरविंद को अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर वारदात से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *