फतेहाबाद जिले में पुलिस ने वाहनों पर नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने रतिया में चेकिंग के दौरान एक कार का 10 हजार रुपए का चालान किया। पुलिस टीम ने मौके पर ही कार के शीशों से काली फिल्म उतरवा दी। एसपी निकिता खट्टर के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और ठीक रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रतिया में जांच के दौरान एक कार पर नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगी मिली। पुलिस की चेतावनी- जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यह चालान काटा और काली फिल्म हटवाई। कार ड्राइवर को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का चेकिंग और चालान अभियान लगातार जारी रहेगा।
फोटो कैप्शन: पुलिस कर्मचारी गाड़ी की ब्लैक फिल्म उतरवाते हुए

