प्रतापगढ़ की कोटड़ी थाना पुलिस ने मोटर चोरी के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सिंचाई के लिए लगी मोटर चुराई थी। पुलिस ने बताया-कोटड़ी निवासी संजयसिंह ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनके खेत में सिंचाई के लिए नाले में लगी मोटर चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर कोटड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई पानी की मोटर मोटर बरामद कर ली थी। डोरानाखेड़ा निवासी भेरूलाल (53) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसे 7 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।


