किशनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला ओवर ब्रिज से लटकी:सुसाइड का प्रयास, 5 साल की बच्ची थी साथ; RPF और यात्रियों ने बचाई जान

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला ओवर ब्रिज से लटकी:सुसाइड का प्रयास, 5 साल की बच्ची थी साथ; RPF और यात्रियों ने बचाई जान

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी बोले-परेशान घूम रही थी महिला यह घटना रेलवे कॉलोनी स्थित फुट ओवरब्रिज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से परेशान हालत में घूम रही थी। इसी दौरान उसने पहले अपने दुपट्टे को फुट ओवरब्रिज के लोहे के हिस्से से बांधा, फिर उसे अपने गले में बांधकर पुल से छलांग लगा दी। घटना देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महिला को गंभीर स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गुस्से और भावुक अवस्था में कहा-मरने दो बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसकी करीब पांच साल की बच्ची भी मौजूद थी, जो घटना के दौरान काफी डरी हुई नजर आई। महिला बार-बार गुस्से और भावुक अवस्था में कह रही थी कि उसे मरने दिया जाए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने लगभग एक घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे शांत हुई। पति-परिवार से जुड़े विवाद को लेकर तनाव घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और परिवार से जुड़े विवाद को लेकर अत्यधिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। आरपीएफ इंचार्ज बोले- परिजनों को सूचित किया आरपीएफ इंचार्ज एचके शर्मा ने बताया कि महिला पारिवारिक विवाद से नाराज होकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरपीएफ जवानों की सतर्कता से उसे तुरंत बचा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को अपने साथ घर ले गए। समय रहते कार्रवाई करने से बची जान

इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने आरपीएफ और स्थानीय लोगों की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या परेशानी में दिखाई दे तो उसकी मदद करें और तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी बोले-परेशान घूम रही थी महिला यह घटना रेलवे कॉलोनी स्थित फुट ओवरब्रिज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से परेशान हालत में घूम रही थी। इसी दौरान उसने पहले अपने दुपट्टे को फुट ओवरब्रिज के लोहे के हिस्से से बांधा, फिर उसे अपने गले में बांधकर पुल से छलांग लगा दी। घटना देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महिला को गंभीर स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गुस्से और भावुक अवस्था में कहा-मरने दो बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसकी करीब पांच साल की बच्ची भी मौजूद थी, जो घटना के दौरान काफी डरी हुई नजर आई। महिला बार-बार गुस्से और भावुक अवस्था में कह रही थी कि उसे मरने दिया जाए। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने लगभग एक घंटे तक उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह धीरे-धीरे शांत हुई। पति-परिवार से जुड़े विवाद को लेकर तनाव घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति और परिवार से जुड़े विवाद को लेकर अत्यधिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। पुलिस ने महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। आरपीएफ इंचार्ज बोले- परिजनों को सूचित किया आरपीएफ इंचार्ज एचके शर्मा ने बताया कि महिला पारिवारिक विवाद से नाराज होकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरपीएफ जवानों की सतर्कता से उसे तुरंत बचा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला को अपने साथ घर ले गए। समय रहते कार्रवाई करने से बची जान

इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने आरपीएफ और स्थानीय लोगों की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रेलवे पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या परेशानी में दिखाई दे तो उसकी मदद करें और तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *