यमुनानगर में सैर पर निकले व्यक्ति का मर्डर:हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी गोलियां, बाइक पर बदमाश फरार; CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

यमुनानगर में सैर पर निकले व्यक्ति का मर्डर:हमलावरों ने ताबड़तोड़ मारी गोलियां, बाइक पर बदमाश फरार; CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

यमुनानगर जिले के गांव बाल छप्पर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सैर करने गए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी का काम करता था। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव के आसपास सैर करने के लिए निकले थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *