अबोहर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:पहचान को 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया, उम्र-55-60 साल, सफेद शर्ट, नीली पैंट पहने है

अबोहर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:पहचान को 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी में रखवाया, उम्र-55-60 साल, सफेद शर्ट, नीली पैंट पहने है

फाजिल्का जिले के अबोहर में चूड़ीवाला धन्ना के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से उसे सिविल अस्पताल पहुँचाया। जीआरपी थाना के एएसआई अजीत कुमार ने बताया कि रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कल रात लगभग 11:30 बजे इस घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वे हवलदार गुरमुख सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बीकानेर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से हुआ। मृतक का हुलिया मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की आयु 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। उसके वह सफेद शर्ट और नीली पैंट और रेडटेप (Redtape) कंपनी के जूते पहने हुए थे। पहचान के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखवाया जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों की सहायता से शव को सुरक्षित अबोहर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना जीआरपी के एएसआई अजीत कुमार शव को 72 घंटों के लिए शिनाख्त हेतु मोर्चरी में रखा गया है। हम आसपास के इलाकों और थानों में सूचना भेजकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस हुलिए के व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत जीआरपी पुलिस या अस्पताल प्रशासन से संपर्क करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *