आरा में स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार गार्ड को रौंद दिया। वे नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हुआ, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ने आरा-पटना मुख्य मार्ग को धनुपरा गांव के पास 3 घंटे जाम कर दिया और आगजनी की। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र धनुपरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के आने के बाद हटा जाम मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रघु टोला निवासी योगेश्वर राय के 55 वर्षीय बेटे दरोगा यादव हैं। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र राय ने बताया कि वह रघु टोला स्थित फोर लेन के पास धर्म कांटा पर नाइट गार्ड की ड्यूटी करते है। मंगलवार की देर शाम वह साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान धनुपरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। जाम की सूचना बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर जाम को हटवाया। मृतक के घर में पत्नी सोनी देवी और एक बेटी चांदमुनी देवी है। आरा में स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार गार्ड को रौंद दिया। वे नाइट ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी हादसा हुआ, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ने आरा-पटना मुख्य मार्ग को धनुपरा गांव के पास 3 घंटे जाम कर दिया और आगजनी की। लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घटना टाउन थाना क्षेत्र धनुपरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के आने के बाद हटा जाम मृतक टाउन थाना क्षेत्र के रघु टोला निवासी योगेश्वर राय के 55 वर्षीय बेटे दरोगा यादव हैं। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र राय ने बताया कि वह रघु टोला स्थित फोर लेन के पास धर्म कांटा पर नाइट गार्ड की ड्यूटी करते है। मंगलवार की देर शाम वह साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान धनुपरा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। जाम की सूचना बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर जाम को हटवाया। मृतक के घर में पत्नी सोनी देवी और एक बेटी चांदमुनी देवी है।


