CBSE Board Exam 2027: 0वीं और 12वीं की LOC में सुधार का मौका, 7 नवंबर तक स्कूल कर सकेंगे बदलाव; जानिए जरूरी नियम

CBSE Board Exam 2027: 0वीं और 12वीं की LOC में सुधार का मौका, 7 नवंबर तक स्कूल कर सकेंगे बदलाव; जानिए जरूरी नियम

CBSE LOC Correction 2026-27: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन स्कूलों से छात्रों के विवरण दर्ज करने में कोई गलती या टाइपिंग की चूक हो गई थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर जाकर डाटा में जरूरी सुधार कर सकते हैं। स्कूल प्रशासन 7 नवंबर, 2026 तक छात्रों के रिकॉर्ड्स को ठीक कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि, वे स्कूल से संपर्क कर अपने विवरणों की जांच कर लें।

CBSE LOC Correction 2026 जरूरी तारीखें

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संशोधन प्रक्रिया का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है-

विवरण जरूरी जानकारी
सुविधा का नाम CBSE LOC करेक्शन विंडो
संबंधित कक्षाएं कक्षा 10वीं और 12वीं (सेशन 2026-27)
सुधार शुरू होने की तारीख 2 नवंबर, 2026
सुधार करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर, 2026
लॉगिन का माध्यम केवल स्कूल अथॉरिटी के जरिए
आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in

CBSE LOC Correction Process स्कूलों के पास रहेगा लॉगिन का अधिकार

CBSE ने साफ किया है कि, पोर्टल पर सुधार करने की सुविधा केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों को दी गई है। छात्र या उनके अभिभावक व्यक्तिगत स्तर पर वेबसाइट पर लॉगिन करके सीधे कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। छात्रों और पैरेंट्स को अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा और उन्हें अपने फॉर्म में हुई गलती की जानकारी देनी होगी, ताकि स्कूल अपने लॉगिन पोर्टल से समय-सीमा खत्म होने से पहले संशोधन कर सके।

CBSE LOC Details Check इन जानकारियों की जरूर करें जांच

बोर्ड ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे स्कूल द्वारा सबमिट किए गए ब्योरे की एक बार बारीकी से पड़ताल कर लें। फॉर्म में दर्ज जानकारियों का छात्र के सरकारी दस्तावेजों और स्कूल रिकॉर्ड से मिलान होना बहुत जरूरी है-

  • छात्र का पूरा नाम: नाम की स्पेलिंग सही होनी चाहिए और नाम के साथ इनिशियल लगाने के बजाय पूरा नाम दर्ज होना जरूरी है।
  • सरनेम/उपनाम: छात्र का सरनेम सही तरीके से लिखा होना चाहिए, खासकर उन छात्रों के लिए जो भविष्य में विदेश जाकर उच्च शिक्षा लेने की योजना बना रहे हैं।
  • माता-पिता का नाम: माता और पिता दोनों के नाम की स्पेलिंग आधिकारिक पहचान पत्रों से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
  • जन्मतिथि: जन्म की तारीख छात्र के जन्म प्रमाण पत्र या पूर्व शैक्षणिक रिकॉर्ड के अनुसार सही दर्ज हो।
  • पासपोर्ट का विवरण: जिन छात्रों के पास पासपोर्ट है, उनके फॉर्म का ब्योरा पासपोर्ट रिकॉर्ड से हूबहू मिलना चाहिए।
  • विषयों का चयन: 10वीं या 12वीं के लिए चुने गए मुख्य और वैकल्पिक विषयों के कोड और नाम सही होने चाहिए।

CBSE LOC Correction Fee 2026 क्या सुधार के लिए फीस देनी होगी?

सीबीएसई ने इस विशेष करेक्शन विंडो के दौरान सामान्य गलतियों को सुधारने के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क निर्धारित नहीं किया है। हालांकि, बोर्ड ने सामान्य समय सीमा समाप्त होने के बाद LOC जमा करने वाले स्कूलों के लिए प्रति छात्र 2000 रुपये का लेट फीस शुल्क तय किया था। यह लेट फीस देर से फॉर्म जमा करने के लिए थी, इसे करेक्शन फीस न समझा जाए। शुल्क से जुड़े किसी भी संशय की स्थिति में अभिभावक सीधे अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

CBSE Board Exam 2027 आखिरी तारीख से पहले पूरा करा लें सत्यापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं और बोर्ड जल्द ही विषयवार डेट शीट जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में LOC डाटा फाइनल होने के बाद दोबारा सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा। छात्र और अभिभावक अपने स्कूल से संपर्क कर फॉर्म में दर्ज ब्योरे की कॉपी लेकर उसे अच्छी तरह चेक कर लें और कोई भी विसंगति मिलने पर 7 नवंबर से पहले उसे दुरुस्त करा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *