लिव-इन पार्टनर पर युवती ने लगाया रेप का आरोप:6 साल तक शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाया, जांच में जुटी पुलिस

लिव-इन पार्टनर पर युवती ने लगाया रेप का आरोप:6 साल तक शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाया, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में शादी का भरोसा देकर युवती के साथ करीब 6 साल तक फिजिकल रिलेशन बनाने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने लिव इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर रेप करने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान वे अलग-अलग जगहों पर किराए के मकानों में साथ रहे। आरोप है कि पार्टनर ने शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए। करीब एक साल पहले शादी की बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। इसके बाद भी पार्टनर ने शादी के लिए समय मांगा और संबंध जारी रखे। पीड़िता का आरोप है कि शादी की बात करने पर हर बार कोई न कोई बहाना बनाया गया। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। मार्च 2026 में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी पार्टनर ने साथ देने के बजाय गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब पार्टनर ने शादी से इनकार कर दिया है और उसके व्यवहार में बदलाव आ गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *