पठानकोट में आज 10 घंटे गुल रहेगी बिजली:132 केवी सब स्टेशन और पावर हाउस की मरम्मत के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

पठानकोट में आज 10 घंटे गुल रहेगी बिजली:132 केवी सब स्टेशन और पावर हाउस की मरम्मत के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

पठानकोट में आज 10 घंटे का लंबा पावरकट रहेगा। जिला के विभिन्न फीडरों की मेंटीनेंस के चलते सुबह 8 से शाम 6 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने और तकनीकी खामियों को दूर करने के उद्देश्य से पावरकॉम द्वारा आज लंबा शटडाउन लिया गया है। इस दौरान 132 केवी सब स्टेशन की सरना सब डिवीजन की तारों की इंटरलिंकिंग तथा पावर हाउस नंबर-2 की आवश्यक मरम्मत व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। पावरकॉम अर्बन डिवीजन के सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल ने बताया कि इस तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए पटियाला मुख्यालय से बाकायदा परमिट प्राप्त कर लिया गया है। कार्य के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक (लगातार 10 घंटे) पांच प्रमुख फीडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। ये 5 फीडर और संबंधित इलाके रहेंगे प्रभावित मेंटेनेंस कार्य के कारण पांच फीडरों से जुड़े सभी रिहाइशी व व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें 11 केवी भरोली फीडर, 11 केवी अजीजपुर फीडर, 11 केवी मलिकपुर फीडर, 66 केवी रानीपुर फीडर और 66 केवी सुजानपुर फीडर में मेंटीनेंस का काम किया जाना है। जिसके चलते शहर के साथ-साथ जिले के लगभग हर इलाके में बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से अग्रिम प्रबंध करने की अपील सीनियर एक्सईएन इंजीनियर जसविंद्र पाल ने संबंधित क्षेत्रों के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 10 घंटे की इस बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने पानी के भंडारण और अन्य आवश्यक कार्यों को सुबह 8 बजे से पहले ही निपटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह मेंटीनेंस कार्य बेहद अनिवार्य है और काम पूरा होते ही तुरंत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *