भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में मंगलावर को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र 11केवी गुजर बावड़ी और हैलेड फीडर तिलक नगर सेक्टर-5,6,7,8,9 कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, हैलेड गाँव, हैलेड रोड, अलीजा नगर, ओम नगर के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र। 11 केवी कम्युनिटी हॉल फीडर आरसी व्यास सेक्टर नंबर दो, तीन, चार, इंदिरा गांधी कम्युनिटी हॉल, आठ दुकानें, वह इंदिरा गांधी कम्यूनिटी हॉल के आसपास के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

