चयनितों को 16,401 मासिक इन-हैंड वेतन और भोजन-आवास की सुविधा:एलएंडटी कंस्ट्रक्शन में 185 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर को जॉब कैंप लगेगा

चयनितों को 16,401 मासिक इन-हैंड वेतन और भोजन-आवास की सुविधा:एलएंडटी कंस्ट्रक्शन में 185 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर को जॉब कैंप लगेगा

भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, खगड़िया की ओर से 4 नवंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें निजी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन विभिन्न पदों पर कुल 185 अभ्यर्थियों का चयन करेगी। भर्ती में 8वीं से 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,401 रुपए मासिक इन-हैंड वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से 1,500 रुपए मूल्य के बराबर भोजन और रहने की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। कंपनी में सिविल के 100 पदों पर 8वीं से 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन होगा। इन पदों की जॉब लोकेशन ओडिशा रहेगी। वहीं, फिटर के 30, वेल्डर के 30 और इलेक्ट्रिशियन के 25 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं की बहाली होगी। इन तीनों ट्रेड के चयनित अभ्यर्थियों को पैन इंडिया स्तर पर काम करना पड़ सकता है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थी 4 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला नियोजनालय परिसर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना होगा। काउंसलिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। नौकरी के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत जिला नियोजन पदाधिकारी से करने की अपील की गई है। भास्कर न्यूज | खगड़िया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, खगड़िया की ओर से 4 नवंबर को एक दिवसीय जॉब कैंप लगाया जाएगा। इसमें निजी कंपनी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन विभिन्न पदों पर कुल 185 अभ्यर्थियों का चयन करेगी। भर्ती में 8वीं से 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 16,401 रुपए मासिक इन-हैंड वेतन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से 1,500 रुपए मूल्य के बराबर भोजन और रहने की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। कंपनी में सिविल के 100 पदों पर 8वीं से 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन होगा। इन पदों की जॉब लोकेशन ओडिशा रहेगी। वहीं, फिटर के 30, वेल्डर के 30 और इलेक्ट्रिशियन के 25 पदों पर आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं की बहाली होगी। इन तीनों ट्रेड के चयनित अभ्यर्थियों को पैन इंडिया स्तर पर काम करना पड़ सकता है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। अभ्यर्थी 4 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला नियोजनालय परिसर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना होगा। काउंसलिंग के बाद इंटरव्यू के आधार पर ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। नौकरी के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत जिला नियोजन पदाधिकारी से करने की अपील की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *