दीपावली को लेकर बक्सर में पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर पहरा

दीपावली को लेकर बक्सर में पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर पहरा

बक्सर|दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बक्सर पुलिस अलर्ट मोड में है। त्योहार के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती व निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे ज्योति चौक, यमुना चौक, पीपी रोड, स्टेशन रोड और नया बाजार सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस की टीम असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्कता से नजर रख रही है। बक्सर|दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बक्सर पुलिस अलर्ट मोड में है। त्योहार के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती व निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे ज्योति चौक, यमुना चौक, पीपी रोड, स्टेशन रोड और नया बाजार सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस की टीम असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्कता से नजर रख रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *