BJP विधायक की कार को धक्का देकर कचहरी से निकाला:मेरठ में अधिवक्ता बोले- हाईकोर्ट बेंच मिलने तक भाजपा नेताओं की एंट्री नहीं

BJP विधायक की कार को धक्का देकर कचहरी से निकाला:मेरठ में अधिवक्ता बोले- हाईकोर्ट बेंच मिलने तक भाजपा नेताओं की एंट्री नहीं

मेरठ कचहरी में सोमवार को हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कैंट विधायक अमित अग्रवाल की कार का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कार पर हाईकोर्ट बेंच के समर्थन वाले पोस्टर लगाए। इसके बाद कार को धक्का देकर कचहरी परिसर से बाहर निकाल दिया। विरोध के दौरान विधायक कार में मौजूद नहीं थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेताओं के कचहरी में प्रवेश पर रोक की चेतावनी कार पर भाजपा के झंडे लगे थे और विधायक लिखा हुआ था। अधिवक्ताओं ने विरोध के दौरान हाईकोर्ट बेंच की मांग दोहराई। उनका कहना है कि जब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच नहीं मिलती, भाजपा नेताओं को कचहरी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सूचना मिलने पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के चेयरमैन अनुज शर्मा मौके पर पहुंचे। उनके साथ बार एसोसिएशन के महामंत्री और संघर्ष समिति के संयोजक परवेज आलम भी समर्थकों के साथ पहुंचे। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करने की बात कही कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से भाजपा नेताओं के मुकदमों में पैरवी नहीं करने की अपील भी की। हालांकि, सभी अधिवक्ता इस रुख से सहमत नहीं हैं। कुछ का कहना है कि स्थानीय स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं का इसमें कोई दोष नहीं है। वे तो अधिवक्ताओं की मांग को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *