फर्रुखाबाद में आलू के खेत में युवक का शव मिला:परिवार ने गांव के ही युवक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

फर्रुखाबाद में आलू के खेत में युवक का शव मिला:परिवार ने गांव के ही युवक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया

फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के जनैया सठैया गांव में सोमवार शाम आलू के खेत में कमलेश राजपूत(35) का शव मिला। परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। लोगों ने शव खेत में पड़ा देखा और परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को खबर दी। थाना पुलिस और सीओ सिटी अभय वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेज दिया। परिवार के लोगों ने रात करीब 8:30 बजे पंचनामा भरने दिया। परिवार के मुताबिक, कमलेश सोमवार शाम खेत पर गए थे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि कमलेश आलू के खेत में काम कर रहे थे। शाम करीब 4 बजे उनका शव खेत में देखा गया। कमलेश के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि परिवार ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। परिवार ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *