अबोहर में तेल कोहलू में हाथ आने से व्यक्ति घायल:विधायक गोल्डी ने मौके पर भेजी पायलट गाड़ी, घायल को बठिंडा एम्स रेफर किया

अबोहर में तेल कोहलू में हाथ आने से व्यक्ति घायल:विधायक गोल्डी ने मौके पर भेजी पायलट गाड़ी, घायल को  बठिंडा एम्स रेफर किया

अबोहर के घल्लू गांव के पास तेल निकालने वाली कोहलू मशीन में हाथ आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी पहचान राजिन्द्र कुमार के रूप में हुई है। इस दौरान विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने अपनी पायलट गाड़ी भेजकर उन्हें सिविल अस्पताल अबोहर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा एम्स रेफर किया गया। विधायक के कर्मचारियों ने बताया कि विधायक गोल्डी मुसाफिर का काफिला फाजिल्का रोड से अबोहर मंडी स्थित उनके कार्यालय जा रहा था। घल्लू गांव के पास भीड़ जमा थी और लोग शोर मचा रहे थे। पूछताछ में पता चला कि गांव के राजिन्द्र कुमार पुत्र चिमन लाल कोहलू चला रहे थे, तभी उनका बायां हाथ मशीन में आ गया। विधायक ने अपनी पायलट गाड़ी मौके पर भेजी जानकारी मिलने पर विधायक ने अपनी पायलट गाड़ी मौके पर भेजी। उनके कर्मचारियों ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि राजिन्द्र कुमार के बाएं हाथ में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा एम्स रेफर किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *