शिरोमणि अकाली दल (SAD) की संगठनात्मक मजबूती को लेकर खडूर साहिब हलके के गांव बागरिया कलां में पूर्व सरपंच हरवंत सिंह के गृह निवास पर एक विशाल वर्कर्स मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में हलका इंचार्ज बीबा रमनदीप कौर शेरों और स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी मनजीत कौर डायल ने विशेष रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। बैठक को संबोधित करते हुए बीबा रमनदीप कौर शेरों ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा पंजाब के अधिकारों, भाईचारे और सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है तथा आगे भी जनहित के लिए संघर्षरत रहेगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल भारी बहुमत से जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करेगा। हलका इंचार्ज रमनदीप कौर शेरों और बीबी मनजीत कौर डायल ने कहा कि इस बार खडूर साहिब विधानसभा हलके में महिलाओं का भरपूर समर्थन और प्यार अकाली दल को मिल रहा है। स्त्री अकाली दल का कुनबा दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है, जो आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत की मुख्य नींव साबित होगा।

