वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार, पटना और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी की। टीम माइल पंचायत के बगुलिया गाछी निवासी पंकज ठाकुर के मकान में कार्रवाई कर रही है। संयुक्त टीम दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पंकज ठाकुर अपने मकान में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह चोरी-छिपे नशे का कारोबार करता था। कार्रवाई के दौरान पंकज ठाकुर ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें… दोनों कमरों की तलाशी में मिले नशीले पदार्थ और नकदी पंकज ठाकुर के दो कमरों वाले मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए रुपये निकाले गए। टीम ने करीब 56 ग्राम ब्राउन शुगर और 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। मौके से 12 लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मध्य निषेध विभाग, राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार, पटना और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापेमारी की। टीम माइल पंचायत के बगुलिया गाछी निवासी पंकज ठाकुर के मकान में कार्रवाई कर रही है। संयुक्त टीम दोपहर करीब 12 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पंकज ठाकुर अपने मकान में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह चोरी-छिपे नशे का कारोबार करता था। कार्रवाई के दौरान पंकज ठाकुर ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें… दोनों कमरों की तलाशी में मिले नशीले पदार्थ और नकदी पंकज ठाकुर के दो कमरों वाले मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए रुपये निकाले गए। टीम ने करीब 56 ग्राम ब्राउन शुगर और 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। मौके से 12 लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।

