ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:जसोंदी से बैतूल आ रहे थे, पीछे बैठा दूसरा युवक भी गंभीर

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:जसोंदी से बैतूल आ रहे थे, पीछे बैठा दूसरा युवक भी गंभीर

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के सेहरा में वेयरहाउस के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राहुल धुर्वे (24) की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक शिवराम धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल पिता मानसिक धुर्वे, जसोंदी गांव का रहने वाला था। शिवराम के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, राहुल और शिवराम बाइक से जसोंदी से बैतूल आ रहे थे। इसी दौरान सेहरा वेयरहाउस के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राहुल गुजरात में मजदूरी करता था और दो भाइयों में छोटा था। वह छुट्टी लेकर गांव आया था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। बैतूल बाजार पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *