त्योहारों से पहले रूपनगर में सफाई टीमें बनीं:नगर कौंसिल ने शहरवासियों और दुकानदारों से सहयोग मांगा

त्योहारों से पहले रूपनगर में सफाई टीमें बनीं:नगर कौंसिल ने शहरवासियों और दुकानदारों से सहयोग मांगा

दीपावली और आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए रूपनगर नगर कौंसिल ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली है। कौंसिल प्रशासन ने शहरभर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इसके साथ ही कौंसिल ने रूपनगर के निवासियों और व्यापारियों से शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की है। नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी अशोक ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर की सुंदरता और सफाई बनाए रखने में हर नागरिक का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से विशेष अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों का कचरा सड़कों या गलियों में खुले में न फेंकें। अतिक्रमण न करने की हिदायत

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *