नवादा में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता घोषित:राज्य स्तरीय टीमों ने भी लिया हिस्सा, बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नवादा में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता घोषित:राज्य स्तरीय टीमों ने भी लिया हिस्सा, बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नवादा सदर प्रखंड के केना सराय पंचायत स्थित स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय कबड्डी टीमों की भागीदारी से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। खेल महोत्सव के आयोजक और बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। बालिका सीनियर वर्ग में लोहरपुरा की टीम बनी विजेता बालिका सीनियर वर्ग के फाइनल में कमांडो कबड्डी टीम लोहरपुरा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मध्य विद्यालय ओढ़नपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका जूनियर वर्ग में उच्च विद्यालय सभड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि इसी गांव के मध्य विद्यालय की टीम उपविजेता रही। पुरुष सीनियर में नवादा और जूनियर में अमौनी की टीम ने जीता खिताब पुरुष सीनियर वर्ग में बजरंग कबड्डी क्लब नवादा विजेता बना। संदोहरा कबड्डी टीम को उपविजेता का खिताब मिला। पुरुष जूनियर वर्ग में अमौनी की टीम विजेता और आंती की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को शिल्ड-मेडल देकर किया सम्मानित सभी विजेता और उपविजेता टीमों को शिल्ड, मेडल और निर्धारित नकद पुरस्कार दिए गए। आयोजक राजबल्लभ प्रसाद यादव और केना पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अगले दिन होगा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक रामबिलास प्रसाद, संतोष कुमार, अनिल कुमार, प्रो. धनराज और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने रेफरी और इंपायर की भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार, खेल महोत्सव के अगले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि, शिल्ड और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। नवादा सदर प्रखंड के केना सराय पंचायत स्थित स्वर्गीय अखिलेश यादव खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय कबड्डी टीमों की भागीदारी से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। खेल महोत्सव के आयोजक और बिहार सरकार के पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव मैदान में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। बालिका सीनियर वर्ग में लोहरपुरा की टीम बनी विजेता बालिका सीनियर वर्ग के फाइनल में कमांडो कबड्डी टीम लोहरपुरा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। मध्य विद्यालय ओढ़नपुर की टीम उपविजेता रही। बालिका जूनियर वर्ग में उच्च विद्यालय सभड़ी की टीम विजेता बनी, जबकि इसी गांव के मध्य विद्यालय की टीम उपविजेता रही। पुरुष सीनियर में नवादा और जूनियर में अमौनी की टीम ने जीता खिताब पुरुष सीनियर वर्ग में बजरंग कबड्डी क्लब नवादा विजेता बना। संदोहरा कबड्डी टीम को उपविजेता का खिताब मिला। पुरुष जूनियर वर्ग में अमौनी की टीम विजेता और आंती की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीमों को शिल्ड-मेडल देकर किया सम्मानित सभी विजेता और उपविजेता टीमों को शिल्ड, मेडल और निर्धारित नकद पुरस्कार दिए गए। आयोजक राजबल्लभ प्रसाद यादव और केना पंचायत के मुखिया नीतीश कुमार राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अगले दिन होगा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में खेल प्रशिक्षक रामबिलास प्रसाद, संतोष कुमार, अनिल कुमार, प्रो. धनराज और वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने रेफरी और इंपायर की भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार, खेल महोत्सव के अगले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि, शिल्ड और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *