शेखपुरा में 21 नवंबर को सिविल कोर्ट परिसर में एनआई एक्ट के तहत विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी नीरज किशोर, रवीन्द्र कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद मौजूद रहे। जिला विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और पक्षकार भी शामिल हुए। 19 नवंबर तक गांव-शहर में प्रचार प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि जागरूकता वाहन 19 नवंबर तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर विशेष लोक अदालत की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अदालत में शामिल होने की अपील की। शेखपुरा में 21 नवंबर को सिविल कोर्ट परिसर में एनआई एक्ट के तहत विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी नीरज किशोर, रवीन्द्र कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद मौजूद रहे। जिला विधिक संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह सहित अन्य न्यायाधीश, अधिवक्ता और पक्षकार भी शामिल हुए। 19 नवंबर तक गांव-शहर में प्रचार प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि जागरूकता वाहन 19 नवंबर तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर विशेष लोक अदालत की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अदालत में शामिल होने की अपील की।

