SC-ST एक्ट के मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक, लंबित कांड जल्द निपटाने का निर्देश 2. दरभंगा में SC-ST मामलों की समीक्षा, आयोग अध्यक्ष बोले- पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक 3. SC-ST एक्ट के लंबित मामलों पर आयोग सख्त, जल्द जांच पूरी करने का निर्देश 4. आयोग अध्यक्ष ने की SC-ST मामलों की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिए निर्देश 5. दरभंगा में SC-ST मामलों की समीक्षा, अधिकांश में पुलिस कार्रवाई पूरी 6. SC-ST एक्ट के लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन, आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा
दरभंगा में सोमवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग, बिहार के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों और उनके संरक्षण के उपायों की समीक्षा की। बैठक में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों, पुलिस कार्रवाई, अनुसंधान की स्थिति और लंबित कांडों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा जिले में अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक है। अधिकांश मामलों में कार्रवाई की गई है और बहुत कम मामले लंबित हैं, जिनमें अनुसंधान जारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी कमतौल, डीएसपी कमजोर वर्ग सहित जिले के सभी थानाध्यक्षों रहे। छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की अक्ष्यक्ष ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की शिक्षा और छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छात्रावासों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। इसमें भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के रहने, बिस्तर, पढ़ाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट आयोग को भेजें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत विभागीय पोर्टल या टोल फ्री नंबर के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सीधे आयोग से भी संपर्क कर सकते हैं। कबीलपुर में बच्चियों के विद्यालय की बदहाली का उठा मामला बैठक के दौरान बिरौल प्रखंड से आए श्रवण कुमार पासवान ने कबीलपुर स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों की समस्याओं को आयोग अध्यक्ष के सामने उठाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन निजी भवन में हो रहा है। परिसर छोटा होने के कारण बच्चियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। बच्चियों को बारी-बारी से शौचालय जाना पड़ता है। जगह की कमी के कारण एक साथ प्रार्थना भी नहीं हो पाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में पर्याप्त जगह और बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से बच्चियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पूर्व में भी इस समस्या की शिकायत की गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद विद्यालय को दूसरे भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया और न ही नया भवन बन पाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर बच्चियों को विद्यालय से नाम काटने और बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। नियमित निगरानी के दिए निर्देश आयोग अध्यक्ष ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी करें। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी कमतौल, डीएसपी कमजोर वर्ग, जिले के सभी थाना प्रभारी, सुनीति रंजन दास, देवेंद्र झा सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद थे। SC-ST एक्ट के मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक, लंबित कांड जल्द निपटाने का निर्देश 2. दरभंगा में SC-ST मामलों की समीक्षा, आयोग अध्यक्ष बोले- पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक 3. SC-ST एक्ट के लंबित मामलों पर आयोग सख्त, जल्द जांच पूरी करने का निर्देश 4. आयोग अध्यक्ष ने की SC-ST मामलों की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिए निर्देश 5. दरभंगा में SC-ST मामलों की समीक्षा, अधिकांश में पुलिस कार्रवाई पूरी 6. SC-ST एक्ट के लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन, आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा
दरभंगा में सोमवार को राज्य अनुसूचित जाति आयोग, बिहार के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान ने अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों और उनके संरक्षण के उपायों की समीक्षा की। बैठक में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों, पुलिस कार्रवाई, अनुसंधान की स्थिति और लंबित कांडों के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि दरभंगा जिले में अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक है। अधिकांश मामलों में कार्रवाई की गई है और बहुत कम मामले लंबित हैं, जिनमें अनुसंधान जारी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी कमतौल, डीएसपी कमजोर वर्ग सहित जिले के सभी थानाध्यक्षों रहे। छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की अक्ष्यक्ष ने अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की शिक्षा और छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छात्रावासों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। इसमें भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के रहने, बिस्तर, पढ़ाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच कर रिपोर्ट आयोग को भेजें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत विभागीय पोर्टल या टोल फ्री नंबर के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर सीधे आयोग से भी संपर्क कर सकते हैं। कबीलपुर में बच्चियों के विद्यालय की बदहाली का उठा मामला बैठक के दौरान बिरौल प्रखंड से आए श्रवण कुमार पासवान ने कबीलपुर स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों की समस्याओं को आयोग अध्यक्ष के सामने उठाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का संचालन निजी भवन में हो रहा है। परिसर छोटा होने के कारण बच्चियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। बच्चियों को बारी-बारी से शौचालय जाना पड़ता है। जगह की कमी के कारण एक साथ प्रार्थना भी नहीं हो पाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में पर्याप्त जगह और बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से बच्चियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पूर्व में भी इस समस्या की शिकायत की गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद विद्यालय को दूसरे भवन में स्थानांतरित नहीं किया गया और न ही नया भवन बन पाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर बच्चियों को विद्यालय से नाम काटने और बाहर निकालने की धमकी दी जाती है। नियमित निगरानी के दिए निर्देश आयोग अध्यक्ष ने कहा कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नियमित निगरानी करें। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी कमतौल, डीएसपी कमजोर वर्ग, जिले के सभी थाना प्रभारी, सुनीति रंजन दास, देवेंद्र झा सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद थे।

