मेरठ थाने से हिस्ट्रीशीटर हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार:टॉयलेट जाने के बहाने दीवार फांदी; चोरी के मामले में था गिरफ्तार

मेरठ थाने से हिस्ट्रीशीटर हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार:टॉयलेट जाने के बहाने दीवार फांदी; चोरी के मामले में था गिरफ्तार

मेरठ के नौचंदी थाने से चोरी के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अरशद सोमवार सुबह फरार हो गया। उसने टॉयलेट जाने के बहाने हथकड़ी से हाथ निकाला और थाने की दीवार फांदकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अरशद को रविवार रात गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ चोरी के मामले में वारंट जारी थे। वह नौचंदी इलाके के जैदी फॉर्म का रहने वाला है। उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह अरशद ने टॉयलेट जाने की बात कही। होमगार्ड संजय सिंह उसे टॉयलेट की तरफ ले जा रहा था। इसी दौरान अरशद ने हथकड़ी से हाथ निकालकर दीवार फांद दी। संजय सिंह कुछ समझ पाते, उससे पहले वह भाग चुका था। घटना के समय रात्रि अधिकारी आनंद प्रकाश, पहरे पर कांस्टेबल विशाल और मुंशी प्रदीप ड्यूटी पर थे। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही घटना और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *