एसएसपी ने सीबीगंज एसओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड:सिर में चोट लेकर पहुंची पीड़िता को थाने से टरकाया, एफआईआर तक नहीं लिखी

एसएसपी ने सीबीगंज एसओ सहित तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड:सिर में चोट लेकर पहुंची पीड़िता को थाने से टरकाया, एफआईआर तक नहीं लिखी

बरेली में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की पीड़ा नजरअंदाज करना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। सीबीगंज क्षेत्र की एक पीड़िता 27 अक्टूबर को थाने पहुंची थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, इसके बावजूद थाने पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई। मामला एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंचा तो वहां से 29 अक्टूबर को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए। इसके बाद भी सीबीगंज पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की। सख्त हिदायत के बाद भी बरती लापरवाही
एसएसपी अनुराग आर्य ने 28 अक्टूबर को ही पुलिस कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की थी। उन्होंने सभी को दो टूक निर्देश दिए थे कि जनसुनवाई के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद सीबीगंज थाने के स्टाफ ने एसएसपी के निर्देशों की अनदेखी की और अपने पदीय दायित्वों के विपरीत काम किया। इन तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जनसुनवाई में रुचि न लेने और गंभीर रूप से घायल पीड़िता को न्याय न दिलाने के मामले को एसएसपी ने बेहद गंभीरता से लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज के थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार और उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *