एटा में 38वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह:कक्षा 11 की छात्रा ने 17 वर्ष बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

एटा में 38वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह:कक्षा 11 की छात्रा ने 17 वर्ष बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

एटा में 38वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स-2026) में श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलेसर की छात्रा कामना ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 11 की छात्रा कामना ने 17 वर्ष (बालिका) वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गिरराज सिंह ने कामना को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रबंध समिति के सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है। खेल शिक्षक सोनू यादव और खेल सहायिका जया आचार्या ने कामना के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के सभी आचार्यों और आचार्याओं ने भी कामना को शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *