केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने महाकाल के किए दर्शन:बोले- बाबा की कृपा देश के 140 करोड़ लोगों पर बनी रहे

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने महाकाल के किए दर्शन:बोले- बाबा की कृपा देश के 140 करोड़ लोगों पर बनी रहे

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा महाकाल की कृपा देश के 140 करोड़ लोगों पर बनी रहे। वर्मा ने कहा- आज बाबा महाकाल ने बुलाया और उनके दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाबा बड़े दयालु हैं और जिस पर कृपा बरसाते हैं, उस पर असीम कृपा करते हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और उनके दरबार में आकर अलग तरह के आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने बाबा से प्रार्थना की कि वे उन्हें इसी तरह दर्शन के लिए बुलाते रहें। मंत्री ने मंदिर में दर्शन कराने में सहयोग के लिए संजय पुजारी का उल्लेख किया और उनके लिए भी बाबा महाकाल से आशीर्वाद की कामना की। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *