धनतेरस और दीपावली पर बक्सर में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली के दिन शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। दोनों दिनों में दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शहर में छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। एसपी को भेजा गया ट्रैफिक प्लान का प्रतिवेदन पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) संतोष कुमार सिंह ने 31 अक्टूबर को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन भेजा था। इसमें बताया गया है कि त्योहार के दौरान जाम से निपटने के लिए यातायात थाना में पहले से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के अतिरिक्त विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ज्योति चौक, नाथ बाबा मंदिर रोड, सिंडिकेट, मठिया मोहल्ला पुल, हनुमान फाटक, नगर परिषद कार्यालय रोड, मठिया मोड़, ज्योति चौक पुल से पहले नहर मोड़, आईटीआई मोड़ और मुनीम चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निर्धारित प्लान के अनुसार, ज्योति चौक से थाना चौक और खलासी मोहल्ला की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नाथ बाबा पुल से नगर थाना की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा सिंडिकेट, मठिया पुल, हनुमान फाटक और नगर परिषद कार्यालय रोड समेत कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। त्योहार के दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट, पीपी रोड और मठिया मोहल्ला पुल की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। चारपहिया वाहनों के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक रूट चारपहिया और अन्य बड़े वाहनों को गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड और मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर जाना होगा। दूसरे मार्ग के तहत गोलंबर से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन और इटाढ़ी गुमटी की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। इनके लिए गोलंबर से बाइपास होते हुए ज्योति चौक, अंबेडकर चौक और स्टेशन जाने का मार्ग तय किया गया है। छह स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था शहर में जाम से बचाव के लिए सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल में, किला मैदान के पीछे और बाजार समिति में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दो टो-वाहनों की जरूरत भी बताई गई है। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम से राहत दिलाना और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। धनतेरस और दीपावली पर बक्सर में भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली के दिन शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। दोनों दिनों में दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। बाजार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शहर में छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। एसपी को भेजा गया ट्रैफिक प्लान का प्रतिवेदन पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) संतोष कुमार सिंह ने 31 अक्टूबर को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन भेजा था। इसमें बताया गया है कि त्योहार के दौरान जाम से निपटने के लिए यातायात थाना में पहले से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के अतिरिक्त विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ज्योति चौक, नाथ बाबा मंदिर रोड, सिंडिकेट, मठिया मोहल्ला पुल, हनुमान फाटक, नगर परिषद कार्यालय रोड, मठिया मोड़, ज्योति चौक पुल से पहले नहर मोड़, आईटीआई मोड़ और मुनीम चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निर्धारित प्लान के अनुसार, ज्योति चौक से थाना चौक और खलासी मोहल्ला की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नाथ बाबा पुल से नगर थाना की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा सिंडिकेट, मठिया पुल, हनुमान फाटक और नगर परिषद कार्यालय रोड समेत कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। त्योहार के दौरान थाना चौक से रामरेखा घाट, पीपी रोड और मठिया मोहल्ला पुल की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। चारपहिया वाहनों के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक रूट चारपहिया और अन्य बड़े वाहनों को गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड और मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर जाना होगा। दूसरे मार्ग के तहत गोलंबर से ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन और इटाढ़ी गुमटी की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी। ई-रिक्शा और ऑटो के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। इनके लिए गोलंबर से बाइपास होते हुए ज्योति चौक, अंबेडकर चौक और स्टेशन जाने का मार्ग तय किया गया है। छह स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था शहर में जाम से बचाव के लिए सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल में, किला मैदान के पीछे और बाजार समिति में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया जाएगा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दो टो-वाहनों की जरूरत भी बताई गई है। प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम से राहत दिलाना और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है।

