8 लेन एक्सप्रेस-वे पर 25 फीट नीचे गिरी मर्सिडिज:मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार; रतलाम में झपकी से हादसे की आशंका

8 लेन एक्सप्रेस-वे पर 25 फीट नीचे गिरी मर्सिडिज:मुंबई से लखनऊ जा रहा था परिवार; रतलाम में झपकी से हादसे की आशंका

रतलाम दिल्ली-मुबंई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक कार 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी समेत दो बच्चे सवार थे, जो मुंबई से लखनऊ जा रहे थे। डायल 112 की पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। खाई में नीचे उतर घायलों को बाहर लेकर आई। एनएचआई की एंबुलेंस से रात में रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज भर्ती कराया। हादसा रतलाम शहर के डीडी नगर थाना अंतर्गत पलसोड़ी के पास रात करीब 3.30 बजे धामनोद टोल से से आगे 2 से 3 किमी की दूरी पर हुआ। मर्सिडिज कार में सवार दीपरंजन पांडे (42) पत्नी रंजना पांडे (38), बेटी आयशा (12) व बेटे आवेश (9) के साथ मुंबई से लखनऊ जा रहे थे। नींद की झपकी से हादसे की आशंका
नींद की झपकी लगने से कार दोनों साइड की रोड के बीच बनी 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दीपरंजन हिम्मत रखते हुए कार के दरवाजे पर लात मार बाहर निकले। पत्नी और बच्चों को कार से बाहर निकाला। फिर 112 डायल को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाने के चीता 3 के कॉन्स्टेबल सुनील डाबर, डायल 112 के कॉन्स्टेबल आर्यन रघुवंशी व पायलट नईम खान 8 लेन पर पहुंचे। खाई में उतर घायलों को बाहर लाई पुलिस
पुलिस मौके पर तो पहुंच गई लेकिन अंधेरा होने के कारण दुर्घटनास्थल तलाश करने में टाइम लगा। आसपास क्षेत्र में सर्च किया। उन्होंने कार में सवार संबंधित व्यक्ति से लोकेशन वाट्सएप पर मांगी। लोकेशन सेंड करने के बाद पुलिस जवान उनके पास पहुंचे। नीचे जाने का रास्ता नहीं होने पर पुलिस जवान सड़क से नीचे 25 फीट खाई में उतरे। कार में सवार चारों को हाथ पकड़कर बाहर सड़क पर लेकर आए। घायलों को वह तुरंत 112 से मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। तभी एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चारों को उससे मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। मर्सिडिज कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
डीडी नगर थाना चीता 3 के कॉन्स्टेबल सुनील डाबर ने बताया हादसे में मर्सिडिज कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पूछताछ में नींद की झपकी लगने की बात सामने आई है। खाई में नीचे उतर कर चारों घायलों को बाहर लेकर आए। महिला व बेटे को चोट आई है। पिता व बेटी ठीक हैं। महिला ने सीट बेल्ट लगा रखा था। चारों को रात में मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *