UPSSSC PET में 70% उपस्थिति रही:प्रयागराज में तीन दिन में 33 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा,1.13 लाख छात्र पंजिकृत थे

UPSSSC PET में 70% उपस्थिति रही:प्रयागराज में तीन दिन में 33 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा,1.13 लाख छात्र पंजिकृत थे

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 प्रयागराज जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों तक आयोजित हुई। इस परीक्षा में कुल 1,13,472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 79,666 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 33,806 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में कुल उपस्थिति लगभग 70.20 प्रतिशत रही। तीन दिनों का आयोजन परीक्षा प्रदेशभर में तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसका पहला चरण 25 अक्टूबर को, दूसरा 30 अक्टूबर को और तीसरा चरण 1 नवंबर को संपन्न हुआ। प्रयागराज जिले में 48 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहले दिन प्रथम पाली में 13,532 और द्वितीय पाली में 13,695 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन प्रथम पाली में 12,309 तथा द्वितीय पाली में 12,645 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। तीसरे और अंतिम दिन प्रथम पाली में 13,699 और द्वितीय पाली में 13,786 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विशेष रूप से दूसरे दिन अनुपस्थिति अधिक रही, जहां 12,870 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। छात्रों का मानना है कि परीक्षा केंद्र दूर होने की वजह से सैकड़ों की संख्या में अभ्यार्थियों एग्जाम छोड़ दिया। सुरक्षा और निगरानी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की जांच और पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। प्रशासन ने नकल रोकने के लिए सीसीटीवी निगरानी, एआई-आधारित कैमरे, जैविक पहचान सत्यापन और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा संचालित की। साथ ही परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जूते मोजे,कलावा, अंगूठी सभी चीजों की चेकिंग की गई। PET-2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया का प्रारंभिक अर्हता परीक्षा चरण है। परीक्षा संपन्न होने के बाद आयोग उत्तर कुंजी जारी करेगा और आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तथा परिणाम जारी करेगा। उपस्थित अभ्यर्थियों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *