कोडरमा जिले में रांची-पटना मेन रोड पर स्थित कोडरमा घाटी में महाजाम लगा हुआ है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ जाम करीब 15 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं हट सका है। घाटी में जमसोती नाला के पास एक के बाद एक चार वाहन खराब होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से ऐश लोड कर निकला एक वुलगर ट्रक सबसे पहले खराब हुआ था। इसके बाद तीन अन्य वाहनों के खराब होने से स्थिति और गंभीर हो गई। घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से रांची-पटना मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोडरमा बाजार से रजौली तक वाहनों की लंबी कतार जाम का दायरा लगातार बढ़ता गया है। स्थिति यह है कि एक ओर कोडरमा घाटी से करीब 15 किलोमीटर दूर कोडरमा बाजार तक वाहनों की कतार लगी हुई है, जबकि दूसरी ओर बिहार के रजौली तक वाहन सड़क पर फंसे हैं। दोनों तरफ मिलाकर जाम की लंबाई करीब 20 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। यात्री बसों, निजी कारों, मालवाहक ट्रकों और अन्य वाहनों में सवार लोग घंटों से फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। जाम के कारण पुलिस टीम को भी मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कोडरमा पुलिस ने देर रात राहत सामग्री का वितरण भी किया। बिहार और झारखंड जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट घाटी में जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। बिहार की ओर से झारखंड आने वाले वाहनों को नवादा जिले के अकबरपुर से सतगावां के रास्ते डायवर्ट किया गया है। वहीं, झारखंड से बिहार जाने वाले कई वाहनों को बरही से गया के रास्ते भेजा जा रहा है। हालांकि, वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने के बावजूद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद एक तरफ से धीरे-धीरे परिचालन शुरू कराने की कोशिश की गई। लेकिन अन्य वाहनों के खराब होने से जाम दोबारा गंभीर हो गया। पुलिस की मशक्कत जारी, सड़क की बदहाली पर उठे सवाल थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, पुलिस टीम रात से ही जाम हटाने में जुटी हुई है। खराब वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोडरमा घाटी में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अक्सर वाहन खराब होते हैं और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति सुधारे बिना घाटी में जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है। फिलहाल, यात्रियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रांची-पटना मुख्य मार्ग पर परिचालन कब पूरी तरह सामान्य हो पाएगा। कोडरमा जिले में रांची-पटना मेन रोड पर स्थित कोडरमा घाटी में महाजाम लगा हुआ है। मंगलवार शाम से शुरू हुआ जाम करीब 15 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं हट सका है। घाटी में जमसोती नाला के पास एक के बाद एक चार वाहन खराब होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट से ऐश लोड कर निकला एक वुलगर ट्रक सबसे पहले खराब हुआ था। इसके बाद तीन अन्य वाहनों के खराब होने से स्थिति और गंभीर हो गई। घाटी में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से रांची-पटना मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोडरमा बाजार से रजौली तक वाहनों की लंबी कतार जाम का दायरा लगातार बढ़ता गया है। स्थिति यह है कि एक ओर कोडरमा घाटी से करीब 15 किलोमीटर दूर कोडरमा बाजार तक वाहनों की कतार लगी हुई है, जबकि दूसरी ओर बिहार के रजौली तक वाहन सड़क पर फंसे हैं। दोनों तरफ मिलाकर जाम की लंबाई करीब 20 किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है। यात्री बसों, निजी कारों, मालवाहक ट्रकों और अन्य वाहनों में सवार लोग घंटों से फंसे हुए हैं। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। जाम के कारण पुलिस टीम को भी मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कोडरमा पुलिस ने देर रात राहत सामग्री का वितरण भी किया। बिहार और झारखंड जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट घाटी में जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा जा रहा है। बिहार की ओर से झारखंड आने वाले वाहनों को नवादा जिले के अकबरपुर से सतगावां के रास्ते डायवर्ट किया गया है। वहीं, झारखंड से बिहार जाने वाले कई वाहनों को बरही से गया के रास्ते भेजा जा रहा है। हालांकि, वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने के बावजूद यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद एक तरफ से धीरे-धीरे परिचालन शुरू कराने की कोशिश की गई। लेकिन अन्य वाहनों के खराब होने से जाम दोबारा गंभीर हो गया। पुलिस की मशक्कत जारी, सड़क की बदहाली पर उठे सवाल थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार, पुलिस टीम रात से ही जाम हटाने में जुटी हुई है। खराब वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोडरमा घाटी में सड़क की बदहाल स्थिति के कारण अक्सर वाहन खराब होते हैं और जाम की समस्या उत्पन्न होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति सुधारे बिना घाटी में जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है। फिलहाल, यात्रियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि रांची-पटना मुख्य मार्ग पर परिचालन कब पूरी तरह सामान्य हो पाएगा।

