UPSRTC दिवाली व छठ पर चलाएगा अतिरिक्त बसें:प्रयागराज से रोज 148 फेरे,6 से 17 नवंबर तक मिलेगी सेवा

UPSRTC दिवाली व छठ पर चलाएगा अतिरिक्त बसें:प्रयागराज से रोज 148 फेरे,6 से 17 नवंबर तक मिलेगी सेवा

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, प्रयागराज परिक्षेत्र ने अतिरिक्त बसें चलाएगा। 6 से 17 नवंबर तक प्रयागराज से प्रतिदिन 148 बसों के फेरे संचालित किए जाएंगे। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं निगम ने विभिन्न प्रमुख रूटों पर निर्धारित समय अंतराल पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। प्रयागराज–लखनऊ मार्ग पर 34 अतिरिक्त ट्रिप प्रत्येक 10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जबकि प्रयागराज–वाराणसी मार्ग पर 24 अतिरिक्त ट्रिप प्रत्येक 5 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी। ​प्रमुख रूटों पर निर्धारित समय अंतराल पर अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना त्योहारों के दौरान सुचारू बस संचालन सुनिश्चित करने के लिए निगम ने 6 से 17 नवंबर तक चालकों, परिचालकों एवं कार्यशाला कर्मियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी घोषित की है। चालक व परिचालक, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों सहित, न्यूनतम 11 दिन उपस्थित रहकर औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करने पर 400 रूपए प्रतिदिन की दर से 4,400 रूपए प्रोत्साहन राशि पाएंगे। पूरे 12 दिन ड्यूटी और मानक पूरा करने पर यह राशि 4,800 रूपए होगी। संविदा एवं बाह्य स्रोत कर्मियों को निर्धारित मानक से अधिक दूरी तय करने पर 0.55 रूपए प्रति किमी की अतिरिक्त दर से मानदेय दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बस चालकों के लिए 11 दिन में 3,300 किमी संचालन करने पर अतिरिक्त 1,000 रूपए का प्रोत्साहन प्रावधान है। तकनीकी कर्मियों को भी लाभ कार्यशाला, कैश, ईटीआईएम एवं डीजल पटल पर तैनात तकनीकी व डिपो कर्मियों को 12 दिन ड्यूटी पर 2,500 तथा 11 दिन ड्यूटी पर 2,100 रूपए एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इस प्रोत्साहन की पात्रता के लिए संबंधित क्षेत्र का लोड फैक्टर गत वर्ष की दीपावली योजना से 3 इकाई अधिक होना अनिवार्य रखा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *