सहरसा के बनगांव थाना इलाके में रविवार शाम बाइक की टक्कर से मजदूर कुलदीप शर्मा की मौत हो गई। बाइक सवार रणधीर कुमार भी घायल हुआ है। उसका सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया जख़्मी रणधीर ने बताया कि वह मधुबनी से लौट रहा था। गौरहो चौक के पास उसकी आंख में कीड़ा चला गया, जिससे बाइक बेकाबू हो गई और पैदल जा रहे कुलदीप को टक्कर लग गई। अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग उन्हें बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने पर कुलदीप की मौत हो गई। घायल रणधीर ढोली गांव के राजकुमार यादव का 25 वर्षीय बेटा है। मृतक कुलदीप सिरादेहपट्टी पंचायत के दिघिया गांव के वार्ड नंबर 4 के निवासी जगदीश शर्मा का 45 वर्षीय बेटा था। परिजनों ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करके परिवार चलाते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके तीन बच्चे हैं—दो बेटे और एक बेटी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह सतवार गांव में मजदूरी करने गए थे। शाम करीब 5:30 बजे गौरहो चौक से पैदल घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और मामले में कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के बनगांव थाना इलाके में रविवार शाम बाइक की टक्कर से मजदूर कुलदीप शर्मा की मौत हो गई। बाइक सवार रणधीर कुमार भी घायल हुआ है। उसका सहरसा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया जख़्मी रणधीर ने बताया कि वह मधुबनी से लौट रहा था। गौरहो चौक के पास उसकी आंख में कीड़ा चला गया, जिससे बाइक बेकाबू हो गई और पैदल जा रहे कुलदीप को टक्कर लग गई। अस्पताल पहुंचने पर एक की मौत हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग उन्हें बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने पर कुलदीप की मौत हो गई। घायल रणधीर ढोली गांव के राजकुमार यादव का 25 वर्षीय बेटा है। मृतक कुलदीप सिरादेहपट्टी पंचायत के दिघिया गांव के वार्ड नंबर 4 के निवासी जगदीश शर्मा का 45 वर्षीय बेटा था। परिजनों ने बताया कि कुलदीप मजदूरी करके परिवार चलाते थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके तीन बच्चे हैं—दो बेटे और एक बेटी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह सतवार गांव में मजदूरी करने गए थे। शाम करीब 5:30 बजे गौरहो चौक से पैदल घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी सहरसा सदर थाने की पुलिस को दी गई। थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और मामले में कार्रवाई की जाएगी।

