गैंगरेप मामले में दलाल समेत 4 को किया गिरफ्तार:आरोपियों के जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस बुलाई, बर्थ-डे पार्टी में डांसर बनकर गई थी

बर्थडे पार्टी में बुलाईं 2 डांसर, एक के साथ गैंगरेप; 4 गिरफ्तार 2. नालंदा में बर्थडे पार्टी के बाद गैंगरेप, 8 युवकों पर आरोप; 4 गिरफ्तार 3. किराए के मकान में रातभर चली पार्टी, एक डांसर से गैंगरेप; सुबह भागे आरोपी 4. नशे में धुत युवकों ने डांसर से किया गैंगरेप, पुलिस ने 4 को दबोचा 5. बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, गैंगरेप के बाद फरार हुए युवक

नालंदा में शनिवार की रात किराए के मकान में गैंगरेप हुआ था। पुलिस जांच में पता चला है कि कमरे में 8 युवक बर्ड-डे पार्टी कर रहे थे। सभी ने नशा किया था। पार्टी में नाच-गाना के लिए 2 नतर्कियों को बुलाया गया था। युवकों ने देर रात पार्टी के दौरान एक नर्तकी को दूसरे कमरे में भेज दिया था और दूसरी डांसर के साथ गैंगरेप किया। सुबह होने पर सभी लड़के मकान छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पीड़िता डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। इनमें वो दलाल भी है जिसने दोनों लड़कियों को लड़कों के पास भेजा था। घटना लहेरी थाना के शिवपुर मोहल्ले की है। इनकी हुई गिरफ्तारी, बाकी की तलाश पड़के गए आरोपी में दनियावां का रहने वाला अविनाथ है। जिसका जन्मदिन था। इसके अलावा पटना निवासी मुख्य आरोपी बंटी, नालंदा का रहने वाला ऋषि और दलाल नालंदा के बड़ी पहाड़ी निवाली रोहित उर्फ लंगड़ा है। नालंदा पुलिस के अनुसार, बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पीड़िता बोली, 2000 रुपए मिले थे बताया जा रहा कि शिवपुरी मोहल्ले स्थित एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहकर पढ़ाई करते थें। 31 अक्टूबर की रात दनियांवा निवासी अविनाश का जन्मदिन मनाने के बहाने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 2 नर्तकियों को बुलाया गया था। सौदे में पैसों के लेनदेन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। नर्तकी का कहना है कि उसे 1500 से 2500 रुपए दिए गए, जबकि पार्टी में मौजूद छात्र 7500 रुपए देने की बात कह रहे हैं। वहीं, दलाल रोहित का दावा है कि उसे 6000 रुपए गिए गए हैं। हालांकि, पुलिस में दर्ज औपचारिक प्राथमिकी में रकम का कोई सीधा जिक्र नहीं किया गया है।
FSL की जांच और मेडिकल प्रक्रिया घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ा। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। बर्थडे पार्टी में बुलाईं 2 डांसर, एक के साथ गैंगरेप; 4 गिरफ्तार 2. नालंदा में बर्थडे पार्टी के बाद गैंगरेप, 8 युवकों पर आरोप; 4 गिरफ्तार 3. किराए के मकान में रातभर चली पार्टी, एक डांसर से गैंगरेप; सुबह भागे आरोपी 4. नशे में धुत युवकों ने डांसर से किया गैंगरेप, पुलिस ने 4 को दबोचा 5. बर्थडे पार्टी के बहाने डांसर को बुलाया, गैंगरेप के बाद फरार हुए युवक

नालंदा में शनिवार की रात किराए के मकान में गैंगरेप हुआ था। पुलिस जांच में पता चला है कि कमरे में 8 युवक बर्ड-डे पार्टी कर रहे थे। सभी ने नशा किया था। पार्टी में नाच-गाना के लिए 2 नतर्कियों को बुलाया गया था। युवकों ने देर रात पार्टी के दौरान एक नर्तकी को दूसरे कमरे में भेज दिया था और दूसरी डांसर के साथ गैंगरेप किया। सुबह होने पर सभी लड़के मकान छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पीड़िता डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। इनमें वो दलाल भी है जिसने दोनों लड़कियों को लड़कों के पास भेजा था। घटना लहेरी थाना के शिवपुर मोहल्ले की है। इनकी हुई गिरफ्तारी, बाकी की तलाश पड़के गए आरोपी में दनियावां का रहने वाला अविनाथ है। जिसका जन्मदिन था। इसके अलावा पटना निवासी मुख्य आरोपी बंटी, नालंदा का रहने वाला ऋषि और दलाल नालंदा के बड़ी पहाड़ी निवाली रोहित उर्फ लंगड़ा है। नालंदा पुलिस के अनुसार, बीएनएस और बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पीड़िता बोली, 2000 रुपए मिले थे बताया जा रहा कि शिवपुरी मोहल्ले स्थित एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहकर पढ़ाई करते थें। 31 अक्टूबर की रात दनियांवा निवासी अविनाश का जन्मदिन मनाने के बहाने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 2 नर्तकियों को बुलाया गया था। सौदे में पैसों के लेनदेन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। नर्तकी का कहना है कि उसे 1500 से 2500 रुपए दिए गए, जबकि पार्टी में मौजूद छात्र 7500 रुपए देने की बात कह रहे हैं। वहीं, दलाल रोहित का दावा है कि उसे 6000 रुपए गिए गए हैं। हालांकि, पुलिस में दर्ज औपचारिक प्राथमिकी में रकम का कोई सीधा जिक्र नहीं किया गया है।
FSL की जांच और मेडिकल प्रक्रिया घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को उनके ठिकानों से पकड़ा। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *