पठानकोट | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई-मेन 2027 दो सेशन में करने की सूचना दी है। सेशन 1 जनवरी 2027 और सेशन-2 अप्रैल 2027 में होगा। सेशन-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन एजेंसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अभ्यर्थी डिजिलॉकर, जन परिचय या आई प्रमाण पत्र पहचान पत्र से लॉगइन करें ताकि आगे पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक विवरण में विसंगतियां न हों। साथ ही आवेदन से पहले डिजिलॉकर के जरिए री-केवाईसी करने की सलाह दी है।

